लोड हो रहा है...

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में पहले दिन बनाए 318 रन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और उम्मीद के मुताबिक टीम इंडिया ने पहले दिन ही अपना दबदबा बना दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और यशस्वी जायसवाल के 7वें टेस्ट शतक की मदद से पहले दिन ही 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए. जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं साई सुदर्शन ने अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक जमाया लेकिन वो शतक करीब आकर 87 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

पहली बार गिल ने जीता टॉस

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 140 रन से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी. इस टेस्ट में टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है. इस मैच की खास बात ये रही कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता. बतौर कप्तान 7 टेस्ट में पहली बार गिल ने सिक्के की बाजी जीती. इसके बाद गिल ने पहले बैटिंग का फैसला किया, जहां केएल राहुल और जायसवाल ने मिलकर 58 रन की साझेदारी की लेकिन राहुल को जोमेल वॉरिकन ने स्टंप आउट करवा दिया. इसके बाद जायसवाल और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई, जिसे एक बार फिर वॉरिकन ने ही तोड़ा.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।