सोमवार, सितंबर 21 2026 | 01:00:53 AM

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विशेष रूप से स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत अंग है: नरेन्द्र मोदी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिन आत्मचिंतन और दूसरों के प्रति करुणा के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने एक ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया जहां विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श को मुख्यधारा में लाया जाए।

श्री मोदी ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत लोगों और दूसरों को स्वस्थ बनाने तथा प्रसन्‍नता का अनुभव कराने में सहायता करने वाले सभी लोगों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्‍ट में लिखा;

- Advertisement -

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष रूप से हमें यह स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है। इस व्‍यस्‍त दुनिया में, यह दिवस दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है। आइए हम सामूहिक रूप से ऐसे वातावरण का निर्माण करें जहां मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चाओं को अधिक मुख्यधारा में लाया जाए। इस क्षेत्र में कार्यरत और दूसरों को स्वस्थ बनाने और प्रसन्‍नता का अनुभव कराने में सहायता करने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।