लोड हो रहा है...

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारत ने 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी. दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है. शमी इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार रात सिर्फ टी20 के लिए टीम की घोषणा की. वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बाद में टीम का ऐलान होगा. शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है. शमी चोट के बाद से ही क्रिकेट से दूर थे. लेकिन उन्होंने हाल ही में घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया. अब टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं.

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह –

भारत ने घातक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मौका दिया है. वाशिंगटन सुंदर भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा को भी जगह मिली है.

शुभमन-पंत और यशस्वी टीम से बाहर –

बीसीसीआई ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को ब्रेक दिया है. ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं. लेकिन इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. यशस्वी जयसवाल भी टी20 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.

- Advertisement -

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।