शनिवार, अगस्त 15 2026 | 09:10:36 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / ऑस्ट्रिया में बुलीइंग से परेशान छात्र ने 11 छात्रों सहित शिक्षकों को मौत के घाट उतारा

ऑस्ट्रिया में बुलीइंग से परेशान छात्र ने 11 छात्रों सहित शिक्षकों को मौत के घाट उतारा

Follow us on:

विएना. ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने कथित रूप से बुलीइंग (यानी दोस्तों द्वारा बार-बार तंग किए जाने) से तंग आकर स्कूल में गोलीबारी कर दी. इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छात्र, शिक्षक और खुद हमलावर शामिल है. यह घटना पूरे यूरोप को झकझोरने वाली बन गई है और स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

घटना ग्राज़ शहर के Borg Dreierschutzengasse हाई स्कूल में हुई. यहां सुबह 10 बजे अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं. छात्रों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर छात्र ने दो क्लासरूम में अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

वॉशरूम में मिला हमलावर का शव

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर छात्र बाद में स्कूल के वॉशरूम में मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि उसने खुद को गोली मार ली थी. ऑस्ट्रिया की सरकारी मीडिया ORF के अनुसार, छात्र स्कूल में लंबे समय से बुलीइंग का शिकार था. उसे तंग किया जाता था. मजाक उड़ाया जाता था. यही कारण माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से टूट गया और इस भयावह कदम की ओर बढ़ा.

पुलिस ने तत्काल स्कूल को कराया खाली

इस घटना के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया और पूरे स्कूल को खाली कराया. पुलिस ने कहा कि अब आम जनता को किसी खतरे की आशंका नहीं है. वहीं, स्कूल में मौजूद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों में कई छात्र और शिक्षक शामिल हैं, जो उस समय अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे.

मेयर का बयान आया सामने

ग्राज की मेयर एल्के कार ने इस घटना को भयानक त्रासदी बताया और कहा कि यह सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की विफलता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि घायल लोगों के परिवारों की मदद की जा रही है और मनोवैज्ञानिक सहायता भी मुहैया कराई जा रही है. साथ ही उन्होंने स्कूलों में बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वां BRICS Summit 2026: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का पहला भारत दौरा, जानें क्यों है खास

तेहरान | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 पश्चिम एशिया में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक …