लोड हो रहा है...

कनाडा में आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के कैफे पर करवाई फायरिंग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

टोरंटो. कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई है. आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. लड्डी भारत की एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) से जुड़ा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है. KAP’S CAFE का हाल ही में भव्य उद्घाटन हुआ था और यह कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट और उसके नजदीक बनी अन्य बिल्डिंग जिन पर फायरिंग हुई है. उनका मालिक एक अन्य शख्स है.

हरजीत सिंह लड्डी कपिल शर्मा के किस बयान से नराज है, ये बात अभी सामने नहीं आई है. कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. वीडियों में गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है. वीडियो को देखने से यह भी लग रहा है कि ये गोलीबारी प्लांनिंग के तहत हुई है. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है. हरजीत सिंह लड्डी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और भारत में कई आतंकी हमलों में उसका हाथ है. NIA ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित किया है.  बुधवार रात (कनाडा समय) के एक वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर कम से कम नौ गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है.  अधिकारियों ने बताया कि लाडी आतंकवाद-रोधी एजेंसी एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि उसने इस हास्य कलाकार के एक पुराने बयान से आहत होकर गोलीबारी का आदेश दिया था.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।