रविवार, सितंबर 20 2026 | 09:58:58 PM

दिल्ली और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से आईएसआईएस के 2 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी आफताब को दिल्ली से और अशहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे रांची के एक लॉज में छापेमारी के दौरान ISIS के आतंकवादी दानिश को गिरफ्तार किया गया. जांच में पता चला है कि दोनों आतंकी ISIS के स्लीपर मॉड्यूल सेल के आतंकवादी हैं. रांची के तबराक लॉज से आतंकी अशहर दानिश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 अलग-अलग जगह पर आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की थी.

ISISI के दो आतंकियों के साथ-साथ पुलिस ने आठ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. दानिश और आफताब केमिकल हथियार बनाने के एक्सपर्ट हैं. आतंकियों के पास मिले सामान और केमिकल से इसका खुलासा हुआ है. आतंकियों के पास से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर, PH Value Checker, बॉल बेयरिंग् बरामद किया गया है. इसके साथ ही 1 लैपटॉप और 1 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. साथ ही वेट मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स, रेस्पिरेटरी मास्क, प्लास्टिक बॉक्स (जिसमें स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड आदि) भी बरामद किया गया है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।