बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:05:05 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / उत्तर प्रदेश में फर्जी दूतावास के बाद अब मिला फर्जी पुलिस थाना

उत्तर प्रदेश में फर्जी दूतावास के बाद अब मिला फर्जी पुलिस थाना

Follow us on:

लखनऊ. आपने अक्सर फर्जी पुलिसवाले, फर्जी टीटीई और फर्जी अधिकारी का नाम सुना होगा, लेकिन यह कम ही सुना होगा कि एक फर्जी पुलिस स्टेशन भी हो, जहां पुलिस थाने की तरह ही बोर्ड लगा हो. इतना ही नहीं, यहां पुलिसकर्मियों की तरह लोगों को भी तैनात कर रखा था. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि यह सब नोएडा जैसे शहर में हुआ. नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस ने सेक्टर 70 में चल रहे एक फर्जी पुलिस स्टेशन का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. दर्शन इन लोगों के द्वारा यहां पर पुलिस के लोगों के साथ एक बोर्ड लगाया हुआ था. जिस पर इंटरनेशनल पुलिस और क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो लिखा हुआ था.  ये लोग खुद को इंटरपोल और इंटरनेशनल हुमन राइट्स से जुड़ा बताते थे और कहते थे कि इनका एक ऑफिस यूनाइटेड किंगडम में भी है.  पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से कई मंत्रालयों के फर्जी लेटर हेड उसके अलावा भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज मोहर व अन्य सामान बरामद किया है.

कैसे हुआ खुलासा?

बताया जा रहा है कि आरोपी ने www.intlpcrib.in नाम की साइट भी बनाए थे. जिसी के जरीए पैसे का लेन-देन भी करते थे.  इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल शक्ति ने बताया कि इसके बारे में खुफिया जानकारी मिलती थी, जिसके बाद गोपनीय तरीके से छानबीन की गई. जिसके बाद पता चला कि ये लोग फर्जी तरीके से पुलिस स्टेशन चला रहे है और लोगों को शिकार बना रहे है. इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी आरोपी केवल 12 तक ही पास है. इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 17  स्टाम्प सील, 6 चेक बुक, 9 पहचात पत्र, एक पैन कार्ड, 6 ATM कार्ड,  तीन प्रकार के विजिटिंग कार्ड समेत कई समान जब्त किया गया है.

हाल ही में गाजियाबाद में फर्जी दूतावास

कोटा में किस से पहले गाजियाबाद में अभी एक फर्जी दूतावास पकड़ा गया था पुलिस का कहना है कि उन्हें गोपनीय रूप से किसी ने शिकायत की थी और उसके बाद उन्होंने इसकी जांच कराई और फिर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया अभी यहां पर इन लोगों ने यह है नया ऑफिस खोला था, पुलिस अब इस मामले में आगे जांच भी कर रही है और पता कर रही है कि इन लोगों ने कितने लोगों को निशाना बनाया था. दरअसल यह लोग आम लोगों से पुलिस के सभी काम करने का दावा जैसे कोई भी वेरिफिकेशन  काम करते थे.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

यूपी के मदरसे में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रध्वज और स्वतंत्रता दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

UP Madarsa Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर यूपी के मदरसों में लहराएगा तिरंगा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे भव्य कार्यक्रम

लखनऊ | सोमवार, 10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने …