लोड हो रहा है...

कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम को लेकर आपस में भिड़े नेपाली प्रदर्शनकारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

काठमांडू. नेपाल में अब अंतरिम मुखिया किसे बनाया जाए, इस पर मंथन चल रहा है। कई नामों पर चर्चा हो रही है। इसी को लेकर अब प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि काठमांडू के भद्रकाली स्थित नेपाल सेना के मुख्यालय के बाहर गुरुवार को Gen-Z प्रदर्शनकारियों के गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई भी हुई।

एक तरफ युवाओं का एक गुट पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहा था, वहीं दूसरी ओर काठमांडू के मेयर बालेन शाह और धारन के मेयर हरका संपंग के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

पहले तो नारेबाजी हुई और फिर देखते-देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई, जिससे सेना मुख्यालय के बाहर का इलाका तनाव का केंद्र बन गया। सुरक्षा बल हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

साभार : न्यूज24

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।