शुक्रवार, जून 19 2026 | 10:40:29 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / एफबीआई भी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारे को नहीं खोज पाई

एफबीआई भी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारे को नहीं खोज पाई

Follow us on:

वाशिंगटन. पुलिस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान करने में जुटी है। हत्यारा गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया था। उटाह के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका के उटाह प्रांत में एक कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

FBI ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने चार्ली किर्क की हत्या के सिलसिले में संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। FBI साल्ट लेक सिटी ने एक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पोस्ट में कहा, “हम यूटा वैली विश्वविद्यालय में चार्ली किर्क की घातक गोलीबारी के सिलसिले में इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में जनता से मदद मांग रहे हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि जिस इलाके से किर्क पर हमले का संदिग्ध भागा था, वहां से एक अत्याधुनिक राइफल बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर “कॉलेज जाने वाले छात्रों की उम्र का प्रतीत होता है।” उन्होंने बताया कि हमलावर चीख-पुकार और छात्रों में मची भगदड़ के बीच फरार हो गया। संघीय, राज्य और स्थानीय अधिकारी हमलावर की तलाश में जुटे हैं।

हमलावर ने छत से चलाई थी गोली

अधिकारियों को इस हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता को फिर से बढ़ा दिया है, जो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच देखी गई है। अमेरिका में ‘उटाह वैली यूनिवर्सिटी’ के परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब किर्क एक बहस में हिस्सा ले रहे थे। तभी हमलावर ने कुछ दूरी से परिसर की एक छत से गोली चलाई थी।

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “महान, और यहां तक कि महानतम चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को कोई भी चार्ली से बेहतर नहीं समझता था, ना ही किसी के पास वैसा दिल था। उन्हें सभी लोगों ने पसंद किया और सराहा, खासकर मैंने। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार्ली के सम्मान में मैंने पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एक विस्तृत इन्फोग्राफिक, जो सऊदी अरब के Qiwa प्लेटफ़ॉर्म द्वारा वर्क वीजा नियमों में किए गए हालिया और महत्वपूर्ण बदलावों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इन्फोग्राफिक तीन मुख्य भागों में विभाजित है, जिसमें शीर्षक हिंदी में लिखा है: "सऊदी अरब वर्क वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर"।

सऊदी अरब का नया वीजा नियम: भारतीय प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप्स पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या बदले नियम

रियाद । गुरुवार, 18 जून 2026 सऊदी अरब जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स …