लोड हो रहा है...

अफगानिस्तान ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्ज़ा, 5 सैनिकों को भी मारा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

काबुल. अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के हवाई हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है. अफगानिस्तान आर्मी के जवानों ने पाकिस्तान पर किए भीषण हमलों में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया. आक्रामक बमबाजी करते हुए अफगान आर्मी की ब्रिगेड ने पाकिस्तानी फौज की कई चौकियों को उड़ा दिया. कई मोर्चों पर हुई झड़पों में पाकिस्तान को काफी तगड़ा नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान और अफगान सीमा से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक खोस्त, हेलमंद और पक्तिया के सीमावर्ती जिले जाजी-अरयूब में अफगानिस्तान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुईं. झड़पों में पाकिस्तान सेना (PAK) के 5 सैनिकों के मारे जाने और दो के घायल होने की खबर है. इस जंग में घातक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है.

पाकिस्तान की कई फौजी चौकियों पर अफगानिस्तान का कब्जा

अफगानिस्तान सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है अफगानिस्तान ने अपनी सीमा में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का जवाब दिया है. आपको बताते चलें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सेना की तरफ से बॉर्डर पर भारी गोलाबारी हुई. आमने-सामने की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना को तगड़ा नुकसान हुआ. अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान फौज के लड़ाकों ने कुनार और हेलमंद में अफगानिस्तान सीमा के नजदीक की एक-एक पाकिस्तानी चौकी को बम से उड़ा दिया, वहीं आरयूब जाजी में अफगान सुरक्षाबलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच शनिवार सुबह से झड़प जारी थी.

साभार : जी न्यूज

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।