शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:59:22 AM

दिल्ली सहित भारत के 32 एयरपोर्ट यात्रियों के लिए खुले

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) ने सोमवार को पैसेंजर्स के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइन से लेटेस्‍ट जानकारी प्राप्त करें. वहीं भारत-पाक तनाव के चलते जिन 32 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, उन्‍हें फिर से खोल दिया गया है.  एयरपोर्ट पर जारी NOTAM को वापस ले‍ लिया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी दी है.

10 मई को भारत-पाक के तनाव के बीच भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी. ले‍किन अब इन 32 एयरपोर्ट पर जारी NOTAM को वापस लिया गया. समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है. इन 32  हवाई अड्डों में आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपोरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलई शामिल हैं.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए कहा कि सूचित किया जाता है कि 32 हवाई अड्डे, जो 15 मई 2025 को 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद थे, अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन्‍स से सीधे उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन्‍स की वेबसाइट्स को चेक करें.

फ्लाइट टाइमिंग को लेकर ये अपडेट

वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा क‍ि, “दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं. हालांकि, बदलती हवाई क्षेत्र की स्थिति और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से एयरलाइन से लेटेस्‍ट जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है. साथ ही कहा है कि पैसेंजर्स हैंड बैग और चेक-इन सामान के नियमों का पालन करें. सुरक्षा जांच में संभावित देरी के लिए जल्दी पहुंचें.

- Advertisement -

एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें. उड़ान की स्थिति की जानकारी अपनी एयरलाइन या दिल्ली हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट से लें. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से आगे कहा गया, “कृपया केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और गलत जानकारी शेयर करने से बचें. आपके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद. हम सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं.”

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।