शनिवार, मई 16 2026 | 09:31:15 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन प्रारंभ

विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन प्रारंभ

Follow us on:

– इंदौर में विहिप लीगल सेल का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन केंद्रीय मंत्री मेघवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे उपस्थित

– हिंदू समाज के हितों की न्यायिक लड़ाई पर होगी चर्चा विधि प्रकोष्ठ ने लड़े हैं हजारों धर्म संरक्षण मामले

भोपाल. इंदौर में विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन मधुमिलन गार्डन में प्रारंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशिष्ट अतिथि रहे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुरूप कानून बनने से जनता को लाभ होगा। भविष्य के कानून भी भारतीय संस्कृति के अनुकूल बनाने हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया है। क्षेत्र संयोजक राजेश तिवारी ने बताया कि 2020 में गठित विधि प्रकोष्ठ अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ रक्षा, मंदिर मुक्ति और वक्फ एक्ट के दुरुपयोग सहित हजारों मामलों में हिंदू समाज का पक्ष रख चुका है। दो दिवसीय अधिवेशन के छह सत्रों में हिंदू समाज की चुनौतियों पर व्यापक चर्चा होगी। वहीं सीएम मोहन यादव ने कहा भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है।

SHABD, September 13, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ग्रामीण महिला द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करते हुए दृश्य।

गांव में ऑनलाइन कमाई के बेहतरीन तरीके: 2026 में घर बैठे बढ़ाएं अपनी आमदनी

नई दिल्ली । शुक्रवार, 15 मई 2026 आज के समय में डिजिटल इंडिया का सपना …