लोड हो रहा है...

आतिशी ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में कालकाजी विधानसभा सीट से किया नामांकन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले बीते सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थी, इसलिए वापस जाना पड़ा।

आतिशी के रोड शो में सिसोदिया रहे मौजूद

बीते सोमवार को ही पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ। रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।

डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो

गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।