लोड हो रहा है...

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 19 या 20 फरवरी को संभव

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका दौरे से वापस लौट रहे हैं, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, यह समारोह 19 या 20 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है.

17 या 18 फरवरी को विधायक दल की होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में 48 विधायकों में से 9 नामों को छांटा गया है, जिनमें से मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा. यह बैठक प्रधानमंत्री के लौटने के बाद ही होगी, जिससे पार्टी की दिशा स्पष्ट होगी.

बीजेपी आलाकमान के फैसले का इंतजार

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के लिए बीजेपी आलाकमान के फैसले का इंतजार किया जा रहा है. पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा और इस बारे में निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा. नई बीजेपी सरकार के प्रमुख एजेंडे में यमुना की सफाई शामिल है. पार्टी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और नदी को निर्मल बनाने का वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना भी दिल्ली में लागू की जाएगी, जिससे वंचित नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी. यह योजना आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में लागू नहीं की गई थी.

सरकार का गठन 26 फरवरी से

दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 5 फरवरी को 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की. चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए. नई सरकार का गठन 26 फरवरी से पहले होगा. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाएंगे. इसके साथ ही, यह भी घोषणा की गई है कि नई बीजेपी सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।