लोड हो रहा है...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (14 अगस्त, 2025) अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया।

अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के दौरान 16 अगस्त से 14 सितंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, और अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। उद्यान देखभाल के कारण सभी सोमवार को बंद रहेगा।

- Advertisement -

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ ) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आगंतुक गेट संख्या 35 के बाहर स्थित स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

अमृत उद्यान में प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास, राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से किया जा सकता है। आगंतुक उद्यान के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियाँ, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इनके अलावा, कोई अन्य सामान को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।