सोमवार, अगस्त 17 2026 | 10:27:21 PM
Breaking News
Home / खेल / भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में 90 रन से हराया, कनिष्क चौहान बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में 90 रन से हराया, कनिष्क चौहान बने प्लेयर ऑफ द मैच

Follow us on:

नई दिल्ली. भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। दुबई में रविवार को खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में 241 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।

भारत के लिए गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 3-3 विकेट झटके। किशन सिंह को 2 सफलता मिली, जबकि वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बारिश के कारण मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया। भारत ने आरोन जॉर्ज की 85 रन की पारी की बदौलत 240 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 46 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन का योगदान दिया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस बार सिर्फ 5 रन ही बना सके।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैय्याम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट लिए। निकाब शफीक को 2 सफलता मिली, जबकि अली रजा और अहमद हुसैन ने एक-एक विकेट हासिल किए।

कनिष्क चौहान प्लेयर ऑफ द मैच बने

भारत के लिए कनिष्क चौहान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 46 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत टॉप पर पहुंचा

अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए में भारत टॉप पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। पहले मैच में भारत ने UAE को 234 रन से हराया था। भारत के खाते में अब 4 पॉइंट्स हैं और अगला मुकाबला 16 दिसंबर को मलेशिया के खिलाफ खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल।

पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Wagener Hockey Stadium Amstelveen in Netherlands during FIH Men's Hockey World Cup 2026 match between India and England.

हॉकी विश्व कप 2026: वेल्स को 3-1 से हराने के बाद अब 17 अगस्त को इंग्लैंड की चुनौती का सामना करेगा भारत

एम्सटेलवीन । रविवार, 16 अगस्त 2026 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व …