लोड हो रहा है...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा ने किया नामांकन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले, उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ एक भव्य रोड शो किया. केजरीवाल ने नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद है, नतीजे अच्छे आएंगे. अपना नामांकन भरा.

प्रवेश वर्मा ने भी दाखिल किया नामांकन

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. वर्मा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. आत्मविश्वास से भरे वर्मा ने कहा कि यह नामांकन विकास के लिए दाखिल किया गया है और भाजपा निश्चित रूप से नई दिल्ली सीट से जीतेगी.

भाजपा निश्चित रूप से नई दिल्ली सीट से जीतेगी-प्रवेश शर्मा

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह नामांकन विकास के लिए दाखिल किया गया है. भाजपा निश्चित रूप से नई दिल्ली सीट से जीतेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होने हैं और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय गए. भाजपा नेता परवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. ​​2019 में वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली से सांसद के रूप में दूसरी बार जीत हासिल की.

साभार : जी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।