शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 08:43:32 PM

वीणावादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक ललितपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कानपुर. हमारे देश के गौरव शाली इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरांगनाओं की याद दिलाने बाला स्वतंत्रता दिवस समारोह वीणावादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक में परम्परागत रूप से मनाया गया। जिसमे उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय इन्जी हाकिम सिंह, प्रबन्धक, वीणावादिनी बालिका इण्टर कॉलेज , विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी, शकुन्तला देवी, डा. रवी कान्त नायक, रमा तिवारी, उपप्रधानाचार्या ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा समस्त विद्यार्थियों ने राष्ट्र गान गया। तत्पश्चात छात्रों के‌ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो ग्राम तेर ईफाटक में भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के समक्ष दीपप्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर प्रारंभ किया। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाटक,गीत,भाषण ,कैसेट नृत्य) ओज पूर्ण तरीके से प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में विद्यालय में हाईस्कूल /इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे महेंद्र सिंह परिहार, अर्चना राजा, रिषभ कौशिक, राजा जी, रामजीवन, श्रेया तिवारी, सुभद्रा परिहार, सृष्टि तिवारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य कन्नूलाल अहिरवार, साहिल जैन, प्रगति पाण्डेय द्वारा किया गया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।