लोड हो रहा है...

नेपाल के राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में हुआ कार्की मंत्रिमंडल का विस्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

काठमांडू. नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में अंतरिम मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों ने शपथ ली। जनहित से जुड़े मुद्दों पर कानूनी लड़ाई के लिए प्रसिद्ध रहे ओम प्रकाश आर्यल गृह और कानून मंत्रालय और रामेश्वर खनल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

ओम प्रकाश आर्यल काठमांडू के मेयर बालेन शाह के कानूनी सलाहकार भी रह चुके हैं। वित्त विभाग के लिए चुने गए रामेश्वर खनल एक अनुभवी नौकरशाह और पूर्व वित्त सचिव हैं। तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक सेवा में, उन्हें एक सर्तक टेक्नोक्रेट और व्यावहारिक नीति निर्माता के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। उन्हें सहकारी विकास, राजस्व नीति, बजट योजना और सार्वजनिक खरीद, अधिक आधुनिक लेखा पद्धतियों और राजस्व आधार को मजबूत करने के प्रयासों में व्यापक अनुभव है।

वहीं, ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक अवसंरचना मंत्रालय का जिम्मा कुलमन घीसिंग को दिया गया है। कुलमन घीसिंग इससे पहले नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं और उन्हें विद्युत प्राधिकरण के लिए भारी राजस्व सृजन के साथ-साथ पुरानी बिजली कटौती को समाप्त करने का श्रेय दिया जाता है।

 SHABD, September 15, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।