सोमवार, सितंबर 21 2026 | 01:42:15 AM

आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की ली शपथ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. आचार्य देवव्रत ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। आचार्य देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अफसर मौजूद रहे।

दरअसल, देश के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए सी.पी. राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। 66 वर्षीय देवव्रत 2019 से गुजरात के राज्यपाल हैं। हिंदी और इतिहास में स्नातकोत्तर, साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि रखते हैं।

 SHABD, September 15, 2025

 

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।