लोड हो रहा है...

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के मेजर सहित कई जवानों को किया ढेर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

क्वेटा. बलूचिस्तान क्षेत्र में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में मेजर के अतिरिक्त पाकिस्तानी सेना के 4 सैनिक मारे गए हैं. BLA ने अपने ऑपरेशन में मेजर काकर को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर उन्हें ढेर कर दिया. इस हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर शक्तिशाली आईईडी बम ब्लास्ट किया गया, इस हमले में पांच सैनिक ढेर हो गए. यह हमला बलूचिस्तान के मांडलो जिले के शांद इलाके में एक सैन्य काफिले में शामिल एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया.

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस वाहन में सैनिक यात्रा कर रहे थे, उसके पास विद्रोहियों द्वारा लगाए गए आईईडी के फटने से पांच सैनिक मौके पर ही मारे गए. मृतकों की पहचान मेजर वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है. विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है. इससे पहले कई बार पाकिस्तान की सेना पर हमले हो चुके हैं और इसकी जिम्मेदारी BLA द्वारा ली जा चुकी है. लगातार हो रहे ये हमले पाकिस्तानी सेना के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं.

- Advertisement -

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।