लोड हो रहा है...

पाकिस्तान ने आईसीसी को दी एशिया क्रिकेट कप से हटने की धमकी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

इस्लामाबाद. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद नो-हैंडशेक विवाद गरमाता जा रहा है. पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में ACC से टीम इंडिया की शिकायत की है. पीसीबी ने सीधे मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा है, उसने मांग की है कि एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप की मैच रेफरी पेनल लिस्ट से हटा दिया जाए. ऐसा ना होने पर पाकिस्तान बोर्ड ने एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है. PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके टॉस के समय दोनों कप्तानों को हाथ ना मिलाने के लिए कहा था. वहीं क्रिकबज ने रिपोर्ट करके बताया कि पाकिस्तान ने अगला मैच बॉयकॉट करने की भी धमकी दे डाली है.

पाकिस्तान ने की शिकायत

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मैच रेफरी की शिकायत की है, जिसने MCC के नियमों से उलट खेल भावना का उल्लंघन किया है. बोर्ड मैच रेफरी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करता है.”

PCB ने दी धमकी

क्रिकबज के अनुसार अगर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप के रेफरी पेनल से नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान ने 17 सितंबर को UAE के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की धमकी दी है. वहीं एक पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी ने पहले रिपोर्ट करके बताया था कि एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाता है, तो पाक टीम एशिया  कप के बाकी मैचों से नाम वापस ले सकता है. यह भी दावा किया गया कि हैंडशेक विवाद पर PCB बहुत बड़ा एक्शन लेने पर विचार कर रहा है. पायक्रॉफ्ट इसलिए निशाने पर हैं क्योंकि वो PCB की शिकायत पर कार्यवाई नहीं कर पाए हैं. उनपर भारत-पाकिस्तान मैच में खेल भावना से परे जाकर फैसले लेने का आरोप लगाया गया है.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।