लोड हो रहा है...

पैकेट वाले दूध पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त होने के कारण अमूल ने घटाए दाम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली.  GST काउंसिल ने 22 सितंबर से पैकेटबंद दूध पर लगने वाले 5% वस्तु एवं सेवा कर (GST) को पूरी तरह से समाप्त करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अमूल ने अपने दूध के दामों में कटौती करते हुए 1 किलोग्राम दूध पर 2 रुपये घटाने की घोषणा की है। इससे आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से देशभर के 10 करोड़ से अधिक डेयरी किसानों, सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण उद्यमों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से सहकारी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। साथ ही, यह निर्णय ग्रामीण उद्यमिता को भी बढ़ावा देगा।

दूध और पनीर (ब्रांडेड और बिना ब्रांड वाले) को अब पूरी तरह से जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। मक्खन और घी पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। लोहे, स्टील और एल्युमिनियम से बने दूध के कनस्तरों पर भी अब केवल 5% जीएसटी लगेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए इस #NextGenGST रिफॉर्म का दुग्ध सहकारी क्षेत्र, विशेष रूप से अमूल जैसे प्रमुख ब्रांड, ने स्वागत किया है। यह कदम टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाने और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

 SHABD, September 16, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।