लोड हो रहा है...

चिटफंड घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को अंतरिम राहत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. फिल्म अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को चिटफंड घोटाले से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों अभिनेताओं ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है और संबंधित राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह मामला एक चिटफंड स्कीम से जुड़ा है, जिसमें एक सोसाइटी ने आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को अपना ब्रांड एंबेसडर बताकर आम लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया था। आरोप है कि कंपनी ने छह साल में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर करीब 45 लोगों से कुल 9.12 करोड़ रुपये की ठगी की। एफआईआर में दोनों अभिनेताओं को भी आरोपी बनाया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या इनकी भूमिका केवल प्रचार तक सीमित थी या वे वास्तव में इस धोखाधड़ी में संलिप्त थे। कोर्ट अब दोनों अभिनेताओं की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा।

 SHABD, September 16, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।