शुक्रवार, अप्रैल 24 2026 | 05:08:43 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / महाकुंभ में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में देरी होने पर एफआईआर दर्ज

महाकुंभ में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में देरी होने पर एफआईआर दर्ज

Follow us on:

लखनऊ. महाकुंभ से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा में देरी होने के मामले में अब एक्शन लिया गया है। पुष्प वर्षा में देरी के मामले में एविएशन कंपनी के सीईओ और पायलट समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के परिचालन प्रबंधक केपी रमेश की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई। ये एफआईआर महाकुंभ नगर की कोतवाली में दर्ज की गई है।

अयोध्या भेज दिया गया हेलीकॉप्टर

दरअसल, यूपी सरकार ने एमए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पौष पूर्णिमा के दिन सुबह के वक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की जिम्मेदारी दी थी। आरोप है कि एविएशन कंपनी ने बिना कोई जानकारी दिए हुए हेलीकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया था। हेलीकॉप्टर अयोध्या चले जाने की वजह से महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा पर सुबह के वक्त श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकी थी। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने बाद में दूसरा हेलीकॉप्टर बुलाया और महाकुंभ भेजा गया। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद ही श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा हो सकी।

तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वहीं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में देरी का मामला तूल पकड़ने के बाद इस मामले में एक्शन लिया गया है। आरोपी एविएशन कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालन प्रबंधक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद महाकुंभ पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अफसरों का कहना है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पौष पूर्णिमा के दिन शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश नहीं होने से हड़कंप मच गया था। पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ में 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

GTB अस्पताल दिल्ली, जहां समीर खान नर्सिंग अर्दली के पद पर तैनात था।

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली का समीर खान आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार; पार्सल के बहाने बिछाया गया जाल

दिल्ली । शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक …