रविवार, सितंबर 20 2026 | 04:26:05 AM

तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम रेड्डी ने राज्य में शिक्षा, नौकरी और रोजगार तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी आबादी के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

पिछड़े समूहों की सबसे लंबे समय से लंबित मांग

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, ‘तेलंगाना को भारत में सामाजिक क्रांति का नेतृत्व करने पर गर्व है। यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि भारतीय स्वतंत्रता के बाद से पिछड़े समूहों की सबसे लंबे समय से लंबित मांग, पिछड़ी जातियों से संबंधित हमारे भाइयों और बहनों की आधिकारिक जनगणना में गिनती और मान्यता प्राप्त होने की इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है।’

तेलंगाना में ओबीसी की आबादी 56.36 प्रतिशत

इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज तेलंगाना विधानसभा के नेता और मुख्यमंत्री के रूप में मैं गंभीरता से घोषणा करता हूं कि हमारे लोगों के सबसे वैज्ञानिक, व्यवस्थित रूप से कठोर और कठिन प्रयासों के आधार पर हम कह सकते हैं कि तेलंगाना में ओबीसी की आबादी 56.36 प्रतिशत है।’

हर कोई बने इस ऐतिहासिक कदम का चैंपियन

सीएम ने कहा, ‘अब हम जीवन के सभी क्षेत्रों – शिक्षा, नौकरी और रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में इस समूह के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प ले रहे हैं। इतिहास के सही पक्ष पर रहें और हम में से हर कोई इस ऐतिहासिक कदम का चैंपियन बने।’

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।