शनिवार, जुलाई 18 2026 | 01:10:37 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित

Follow us on:

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य को प्रतिष्ठित 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें संस्कृत भाषा और साहित्य में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य, जिन्हें पूर्व में आचार्य गिरिधर लाल मिश्र के नाम से जाना जाता था, सुजानगंज क्षेत्र के शचीपुरम (साड़ी खुर्द) के निवासी हैं। वे एक प्रसिद्ध संत, शिक्षाविद और कथावाचक हैं।

पुरस्कार समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल, मोमेंटो, मां सरस्वती की प्रतिमा और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए जगद्गुरु ने कहा कि वे जीवन पर्यंत साहित्यिक सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लेखक मनोरंजन नहीं बल्कि साहित्यिक सृजन करते हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के निजी सचिव आर.पी. मिश्रा ने इस अवसर को देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव शचीपुरम में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का दृश्य, जहां सेमीकंडक्टर 2.0 और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।

केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर 2.0 और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मंजूरी, जानें कैसे बदलेगी देश की तस्वीर

नई दिल्ली । बुधवार, 15 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को …