लोड हो रहा है...

दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती के तहत भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज़ सिंगापुर पहुंचे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील मेनन के नेतृत्व में भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस दिल्ली, सतपुड़ा, शक्ति और किल्टन 16 जुलाई 2025 को सिंगापुर पहुंचे, जहां सिंगापुर के नौसेना कर्मियों और सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भारतीय नौसैनिक जहाजों की यह यात्रा दक्षिण पूर्व एशिया में उनकी परिचालन तैनाती के तहत हो रही है। कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से यह यात्रा दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग और सुदृढ़ करेगी।

भारतीय नौसैनिक पोतों की यात्रा के दौरान सिंगापुर की नौसेना के साथ पेशेवरावा बातचीत, शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श और भारतीय समुदाय के साथ संवाद की योजना है, जो दोनों देशों के साझा मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है।

भारतीय और सिंगापुर की नौसेना के बीच तीन दशकों से भी अधिक समय से सहयोग, समन्वय और सहभागिता के सुदृढ़ परिचालन संबंध रहे हैं, जिनमें दोनों ओर से नियमित यात्राएं, सर्वोत्तम प्रथाएं साझा करना और पारस्परिक प्रशिक्षण व्यवस्था शामिल है। भारतीय नौसेना की वहां तैनाती दोनों नौसेनाओं के बीच प्रगाढ़ता दर्शाती है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।