शनिवार, अगस्त 15 2026 | 02:31:24 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / ओरी शराब कांड के बाद कटरा में होटल और रेस्टोरेंट के लिए जारी किया गया नया आदेश

ओरी शराब कांड के बाद कटरा में होटल और रेस्टोरेंट के लिए जारी किया गया नया आदेश

Follow us on:

जम्मू. बॉलीवुड स्टार्स के करीबी दोस्त और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी को बीते 15 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जम्मू के कटरा में माता वैष्णोदेवी के पास एक होटल में ओरी अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। यहां पुलिस ने छापा मारकर ओरी समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब ये मामले लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते रोज सोमवार को यहां होटल्स और रेस्टोरेंट के लिए एक और नई चेतावनी जारी की गई है। जिसमें होटल्स और रेस्टोरेंट के मालिकों को अपने गेस्ट्स को शराब पीने से रोक लगाने की बात कही गई है।

ओरी के शराब कांड के बाद चेतावनी जारी

ओरी की गिरफ्तारी के बाद यहां कटरा के होटल्स में शराब को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब इन खबरों के बीच होटल्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राकेश वजीर ने भी सभी रेस्टोरेंट्स को चेतावनी जारी कर दी है। राकेश ने ANI को बताया, ‘आज कटरा की स्थिति ये है कि यहां शराब पर प्रतिबंध है। माता वैष्णो देवी की पवित्रता बनाए रखने के लिए सब्जियों में लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है। आज उन्होंने कमरे के अंदर शराब का सेवन किया है, लेकिन इसके बावजूद, जब तक आप कटरा में हैं, आपको इसका ध्यान रखना चाहिए कि शराब नहीं पीनी है।’ इसको लेकर अब होटल्स और रेस्टोरेंट्स को भी चेतावनी दे दी गई है। जिसमें साफ नसीहत दी गई है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी होटल्स में शराब का सेवन न करे।

कटरा में बैन है शराब?

बता दें कि जम्मू जिले में पड़ने वाले मां वैष्णो देवी के मंदिर में रोजाना हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। हिंदु धर्म में कई शताब्दियों से ये आस्था का केंद्र रहा है। यहां धार्मिक पर्यटकों के आने के साथ दूसरे तरह के पर्यटक भी आते रहते हैं। लेकिन यहां मंदिर के धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए यहां शराब का सेवन बैन कर दिया गया है। इतना ही नहीं यहां पर रेस्टोरेंट्स और होटल्स में लहसुन और प्याज तक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अब ओरी की गिरफ्तारी के बाद यहां की इस व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi with Sugata Bose at Netaji Bhawan Kolkata during Batwara 1947 movie promotion

विभाजन के इतिहास से जुड़ा सिनेमा: ‘Batwara 1947’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी भवन में सुगत बोस से की खास मुलाकात

कोलकाता | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—अभिनेता …