सोमवार, अगस्त 24 2026 | 04:51:02 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / सीलमपुर में युवक की हत्या का आरोप मुस्लिम लड़कों पर लगा

सीलमपुर में युवक की हत्या का आरोप मुस्लिम लड़कों पर लगा

Follow us on:

नई दिल्ली. सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर चक्काजाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मुस्लिम लड़कों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। उधर, सीलमपुर में रहने वाले परिवारों ने घरों के बाहर हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए हैं। PM मोदी और CM योगी से मदद की गुहार लगाई है। इन पोस्टर्स पर लिखा है, ‘हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो। यह मकान बिकाऊ है, हिंदू खतरे में है।’

पीड़ित ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जे ब्लॉक, न्यू सीलमपुर का रहने वाला था। सीलमपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। हमलावर की तलाश में कई टीमें लगी हैं। पुलिस ने कहा- फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक के माता-पिता के आरोप

  • मां ने कहा-हम मकान बेचकर यहां से जाने की सोच रहे थे। कभी नहीं सोचा था कि बेटा ही चला जाएगा। किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था।
  • पिता ने कहा-मैंने अपनी आंखों से 4-5 लड़कों को बेटे पर हमला करते देखा। पहले भी कई हिंदू परिवार इलाके से जा चुके हैं और अब बाकी लोग भी जाने की सोच रहे हैं।

CM बोलीं- परिवार को न्याय मिलेगा, आतिशी ने कहा- दिल्ली पुलिस क्या कर रही

  • CM रेखा गुप्ता: मैंने 17 साल के युवक की हत्या पर पुलिस कमिश्नर से बात की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस काम पर लगी हुई है। परिवार के साथ न्याय होगा। कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
  • पूर्व CM आतिशी:सीलमपुर में 17 साल के युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है। दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। गृह मंत्री और डबल इंजन की सरकार क्या रही है।
  • सांसद मनोज तिवारी:सीलमपुर में 17 साल के दलित युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक है। लोगों में नाराजगी होना स्वाभाविक है। मैं रात से ही पुलिस अधिकारियों से संपर्क में हूं। अपराधी कहीं भी छुपने की कोशिश करें, जल्द ही गिरफ्तार होंगे और कड़ी सजा मिलेगी। मैं दोपहर 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं।

पुलिस ने कहा- आरोपी की तलाश जारी, जल्द पकड़ेंगे

एडिशनल DCP (नॉर्थ ईस्ट) संदीप लांबा ने कहा- हम जगह-जगह तलाश कर रहे हैं। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। जांच चल रही है। रात 11 बजे से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। डिफेंस कॉलोनी समेत कई जगहों पर बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। कॉन्स्टेबल से लेकर कमिश्नर तक सड़क पर उतरकर चेकिंग कर रहे हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में 2 और मर्डर हुए पहली घटना

सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके में गुरुवार रात रोड एक्सीडेंट के बाद कहासुनी हुई। इस दौरान दो भाइयों (लकी और सागर) ने 34 साल के महेंद्र की स्क्रूड्राइवर से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। सेंट्रल दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में 24 साल के आशीष आनंद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की मां का आरोप है कि यह हत्या एक साजिश का हिस्सा थी, जिसमें 4-5 लोग शामिल थे। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2020 में सीलमपुर इलाके में दंगे हुए थे

फरवरी 2020 में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में दिए आंकड़ों के मुताबिक- 53 जानें गई थीं। इनमें 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे। इनके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए। 758 FIR दर्ज किए गए। करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। दंगाइयों ने सीलमपुर समेत जाफराबाद, भजनपुरा, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, गोकुलपुरी, दयालपुर और न्यू उस्मानपुर समेत 11 पुलिस स्टेशन के इलाकों में जमकर उत्पात मचाया था।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sprite Tejas Express Lucknow New Delhi Train Branding IRCTC

लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को मिला नया अवतार: अब ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली । शनिवार, 15 अगस्त 2026 भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार लखनऊ-नई …