शनिवार, सितंबर 19 2026 | 06:41:17 AM

नरेंद्र मोदी और एलन मस्क में हुई बातचीत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (18 अप्रैल) को टेस्ला सीईओ एलन मस्क से बातचीत की है. इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है. इससे पहले पीएम मोदी और मास्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी. दो महीने के भीतर ये पीएम मोदी और एलन मस्क की ये दूसरी बातचीत है. पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है. पिछले दिनों ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे. उन्होंने आगे लिखा कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की है. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

स्टार लिंक की टीम ने की थी पीयूष गोयल से मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से गुरुवार (17 अप्रैल) को स्टारलिंक की टीम ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थीं, इस मुलाकात में स्टारलिंक की ओर से वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे. यह पहला मौका था जब स्टारलिंक के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सरकार से औपचारिक मुलाकात की हो, मुलाकात के दूसरे दिन ही पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत से माना जा रहा है कि अब जल्द ही भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने वाली है.

हालांकि इस एंट्री को लेकर पीएम मोदी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. या फिर भारत में मास्क की स्टारलिंक कब तक एंट्री करेगी न ही इस बारे में कोई जानकारी दी गई है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ये बातचीत स्टारलिंक की एंट्री को लेकर ही हुई हो. बातचीत से एक दिन पहले ही स्टारलिंक की टीम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी.

- Advertisement -

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।