गुरुवार, सितंबर 17 2026 | 09:46:12 PM

गाजियाबाद में औरंगजेब समझ बहादुर शाह जफर की पेंटिंग पर पोती कालिख

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यह विवाद अब यूपी का गाजियाबाद भी पहुंच गया, जहां रेलवे स्टेशन पर औरंगजेब की पेंटिंग बनाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू रक्षा दल की अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता औरंगजेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने बहादुर शाह जफर की तस्वीर पर कालिख पोत दी।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सौंदर्यकरण के लिए कई साल पहले पेंटिंग्स बनाई गई थीं। ये पेंटिंग्स फ्रीडम फाइटरों की हैं, जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे की भी तस्वीरें बनाई गई हैं। साथ ही औरंगजेब और बहादुर शाह जफर की तस्वीरें हैं। औरंगजेब की पेंटिंग को लेकर हिंदू रक्षा दल ने विरोध किया।

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती, लेकिन वो तस्वीर औरंगजेब की नहीं, बल्कि बहादुर शाह जफर की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां पर मुस्लिम आक्रांता की तस्वीर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने ऑफ कैमरा इस बात की पुष्टि की

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बने थाने के जीआरपी इंस्पेक्टर से जब बात की गई तो उन्होंने ऑन कैमरा तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि ये सभी तस्वीरें फ्रीडम फाइटर की हैं और जिस तस्वीर को औरंगजेब की बताकर कालिख पोती गई वो तस्वीर बहादुर शाह जफर की है।

- Advertisement -

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।