लोड हो रहा है...

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पास अंगद टीले पर गिलहरी की मूर्ति स्थापित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पास अंगद टीले पर गिलहरी की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने रामायण में गिलहरी की भूमिका को मान्यता देते हुए इस मूर्ति की स्थापना की। ये मूर्ति ऐसी जगह स्थापित है जहां से ऐसा प्रतीत होता है कि गिलहरी मंदिर की तरफ ही देख रही है।

दरअसल, वाल्मीकि रामायण के अनुसार माता सीता तक पहुंचने के लिए वानर सेना जब राम सेतु का निर्माण कर रही थी तो वहां मौजूद एक गिलहरी ने भी उनकी मदद की, वो कंकड़ और रेत समुद्र में डालने लगी। जिसकी वजह से राम सेतु की बुनियाद को काफी मजबूती मिली। भगवान श्रीराम ने गिलहरी के कार्य को सराहा और संदेश दिया कि हर जीव चाहे वो छोटा हो या बड़ा, उसका समर्पण कभी बेकार नहीं जाता।

 SHABD, September 18, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।