लोड हो रहा है...

अफवाहों पर न दे ध्यान, पाकिस्तान से अनिश्चितकाल के लिए है युद्ध विराम : भारतीय सेना

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर खत्म होने की अफवाहों पर भारतीय सेना ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. सेना ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं. सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है और यह अब भी जारी है.

सीजफायर अनिश्चितकाल तक जारी..

असल में सेना ने साफ किया कि आज भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) स्तर की कोई बातचीत तय नहीं है. साथ ही यह भी बताया गया कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच जो युद्धविराम पर सहमति बनी थी उसमें किसी तरह की समाप्ति तिथि तय नहीं की गई थी. इसका मतलब है कि यह सीजफायर अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा.

अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील..

हुआ यह था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत-पाक सीजफायर आज खत्म हो रहा है और इसी को लेकर DGMO स्तर की बातचीत होनी है. लेकिन सेना ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है. पूरा मामला इससे जुड़ा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पीओके और पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हर खतरे को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया.

साभार : जी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।