लोड हो रहा है...

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए बम धमाके में एक की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका के कैलिफोर्निया में अस्पताल के बाहर एक कार में जोरदार बम धमाका हुआ है। हादसे में एक शख्स की मौत हुई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) ने इसे ‘आतंकवाद की कार्रवाई’ माना है, लेकिन अभी इस एंगल से गहन जांच के बाद ही पुष्टि की जाएगी। हादसे के जांचकर्ता आतंकवाद की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन लेफ्टिनेंट विलियम हचिंसन ने द डेजर्ट सन को बताया है कि अभी सब कुछ संदेह के घेरे में है, चाहे यह आतंकवादी कृत्य हो या नहीं। पाम स्प्रिंग्स में फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर कार में विस्फोट हुआ है। कार से 2 राइफल बंदूक भी मिलीं है। एक संदिग्ध व्यक्ति भी नजर आया है, जो खड़े होकर धमाके को देख रहा था।

जोरदार विस्फोट से दुकान की खिड़कियां टूटीं

अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली ने द सन को बताया कि विस्फोट पूर्वी ताचेव ड्राइव के पास नॉर्थ इंडियन कैन्यन ड्राइव पर बने अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विस्फोट से शराब की दुकान की खिड़कियां टूटती हुई दिखाई दे रही हैं। FBI अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि विस्फोट अचानक हुआ था या जानबूझकर किया गया था। NBC पाम स्प्रिंग्स ने घटना को ‘कार विस्फोट’ बताया है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट होने के कारण की पुष्टि नहीं की है। FBI के लॉस एंजिल्स में फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अकील डेविस कहते हैं कि धमाका इतना जोरदार था कि कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर की पूरे अमेरिका में 3 ब्रांच हैं और पाम स्प्रिंग में खुली ब्रांच के डॉक्टर माहेर अब्दुल्ला हैं।

डॉक्टर अब्दुल्ला ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे डर गए थे। बाहर निकलकर देखा तो एक कार से आग की लपटें निकल रही थीं। लोग इधर उधर भाग रहे थे और कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े थे। अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्टाफ मेंबर्स सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय तक अस्पताल में कोई मरीज भी नहीं आया था।

साभार : न्यूज़24

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।