लोड हो रहा है...

डीआरआई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की, एक गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

राजस्व असूचना निदेशालय (डीआरआई) बेंगलुरु की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18.07.2025 की सुबह बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।

उसके सामान की सावधानीपूर्वक जाँच करने पर पता चला कि उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएँ थी जो असामान्य रूप से भारी थी। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया।

पाउडर में कोकीन होने की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलोग्राम से अधिक) है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

- Advertisement -

इसके बाद यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और 18.07.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।