लोड हो रहा है...

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में एयरटेल की सेवाएं हुई प्रभावित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एयरटेल यूजर्स को पिछले कुछ घंटों से फोन कॉल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने कहा कि वे जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर नेटवर्क सिग्नल तो दिखाई दे रहा है, लेकिन कॉलिंग पूरी तरह से ठप है. न कॉल लग रही है और न ही रिसीव हो रही है. यह सब शिकायतें सोशल मीडिया पर एयरटेल के खिलाफ नजर आईं. ज्यादातर शिकायतें दिल्ली एनसीआर के यूजर्स ने की थी. मोबाइल इंटरनेट बंद हो जाने से सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि राहत की बात यह रही कि Airtel की ब्रॉडबैंड और Wi-Fi सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहीं. समस्या केवल मोबाइल नेटवर्क तक ही सीमित रही.

कंपनी ने क्या बताया?

सोशल मीडिया पर ही Airtel ने इस आउटेज की आधिकारिक पुष्टि की. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल नेटवर्क आउटेज का सामना किया जा रहा है और तकनीकी टीम इसे सुलझाने में लगी हुई है. Airtel ने ग्राहकों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और भरोसा दिलाया कि सेवाएं जल्द ही सामान्य कर दी जाएंगी.

3500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में एयरटेल के ग्राहकों को इस समय नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही है. सोमवार (18 अगस्त 2025) को शाम 4:30 बजे तक सेवा बाधित होने की 3,500 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं.

68 फीसदी फोन कॉल्स से जुड़ीं समस्याएं दर्ज

इसमें से 68 फीसदी यूजर्स ने फोन कॉल्स से संबंधित शिकायतें दी. 16 फीसदी ने मोबाइल इंटरनेट से संबंधित शिकायतें तो वहीं 15 फीसदी ने सिग्नल न मिलने की शिकायत की. कई यूजर्स ने 5G प्लान होने के बावजूद 4G नेटवर्क पर डेटा कटौती लेकर भी शिकायत दी है. कई लोगों ने कहा कि शहरी इलाकों में रहने के बावजूद जहां कवरेज सामान्य रूस से स्थिर रहता है वहां भी कमजोर नेटवर्क का सामना करना पड़ रहा है.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।