बुधवार, सितंबर 09 2026 | 10:20:29 PM

रेप के आरोप में ललित मोदी का भाई समीर एयरपोर्ट गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भगौड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. समीर मोदी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, रेप का ये केस पुराना है. समीर मोदी जब आज (18 सितंबर) को विदेश से दिल्ली वापस आया तो एयरपोर्ट से उनको हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने समीर को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेजा गया. सूत्रों के अनुसार, यह मामला उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा पहले दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

क्या करते हैं समीर मोदी?

समीर मोदी मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक हैं. इसके साथ ही वो गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक और इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक हैं. 55 साल के समीर मोदी ने 1992 में अमेरिका में फिलिप मॉरिस के साथ ट्रेनी के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद वो फैमली बिजनेस से जुड़ गए. उन्होंने 1996 में मोदीकेयर लॉन्च किया.

ललित मोदी ने ली वानुअतु की नागरिकता

ललित मोदी ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट की स्थापना की थी. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और मामले खुलासे के साथ वो देश छोड़कर भाग गए. ललित मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो लगातार एक्स हैंडल पर पोस्ट डालते हैं. विदेश मंत्रालय ने 07 मार्च, 2025 को बताया था कि ललित मोदी ने साउथ पैसिफिक आईलैंड की नागरिकता ले ली है. ललित मोदी के वानुअतु की नागरिकता लेने के सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि ये मामला हमारे संज्ञान में है कि उन्होंने दूसरे देश की नागरिकता ले ली है और भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए एप्लीकेशन दी है. सरकार की तरफ से ललित मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिश जारी है.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।