शनिवार, अगस्त 15 2026 | 09:19:49 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / शिव शक्ति टीवी सीरियल के कलाकार योगेश महाजन का शव उनके ही फ्लैट में मिला

शिव शक्ति टीवी सीरियल के कलाकार योगेश महाजन का शव उनके ही फ्लैट में मिला

Follow us on:

मुंबई. ‘शिव शक्ति- तब त्याग तांडव’ फेम एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस शो में गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया था। रविवार, 19 जनवरी 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके पहले अभी 23 साल के एक टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी और अब इस घटना के बाद टीवी जगत में शोक का माहौल है। ‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर योगेश महाजन का निधन उनके फ्लैट में हुआ था। सेट के पास ही उनका अपार्टमेंट था। बताया जा रहा है कि जब वह शूटिंग पर नहीं आए तो क्रू मेंबर्स ने घर जाकर देखा और जब दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो उन्हें तोड़ना पड़ा।

योगेश महाजन फ्लैट में थे

योगेश महाजन फ्लैट में बेसुध हालत में मिले। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी थी और बताया था कि ये हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके को-एक्टर्स सदमे में हैं। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। बताया कि वह मजाकिया स्‍वभाव के थे।

योगेश महाजन के परिवार में कौन

योगेश महाजन के परिवार में उनकी पत्नी है और एक सात साल का बेटा है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी को 11 बजे गोरारी-2 श्मशान भूमि में हुआ। किसान परिवार में 1976 में जन्में योगेश बिना किसी गॉडफादर से इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहे थे। इन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी काम किया है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi with Sugata Bose at Netaji Bhawan Kolkata during Batwara 1947 movie promotion

विभाजन के इतिहास से जुड़ा सिनेमा: ‘Batwara 1947’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी भवन में सुगत बोस से की खास मुलाकात

कोलकाता | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—अभिनेता …