लोड हो रहा है...

पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे पर बलूचिस्तान के खिलाड़ियों ने किया खराब प्रदर्शन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. चैंपियंस ट्रॉफी की नाकामी के बाद कीवियों के देश में पाकिस्तानियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए पहल करते हुए बाबर और रिजवान को T20 टीम से बाहर करने जैसे कुछ बड़े फैसले भी किए थे. लेकिन, टीम में हुए बदलावों से भी खेल में सुधार नहीं दिखा. पाकिस्तान की टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में 100 रन बनाना भी मुश्किल हो गया. न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की T20 टीम को बुरी हालत में पहुंचाने के जिम्मेदार दो बलूचिस्तानी खिलाड़ी रहे. उन्होंने अपना रोल प्ले करने के बजाए टीम का भट्ठा बैठाने का काम किया.

बलूचिस्तानी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हरवाया!

हम जिन बलूचिस्तानी खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं वो पाकिस्तान की T20 टीम का हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में खेले भी थे. हम बात कर रहे हैं कप्तान सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी की. ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से आते हैं. पाकिस्तान की मौजूदा T20 टीम के ये दोनों सबसे सीनियर प्लेयर्स में से एक हैं. मगर इनका प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में उनके अनुभवी मिजाज के मुताबिक नहीं रहा.

कप्तान सलमान आगा का फीका प्रदर्शन

मुश्किल वक्त में टीम को संभालने में कप्तान सलमान अली आगा नाकाम रहे. उनकी बल्लेबाजी का रंग फीका रहा. स्ट्राइक रेट की हवाईयां उड़ी दिखी और रनों की बात तो ना ही करें तो बेहतर. सलमान अली आगा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए बस 18 रन बनाए. मतलब उनका स्ट्राइक रेट 100 का भी नहीं रहा. अब जरा सोचिए टीम के कप्तान और सबसे मंझे हुए बल्लेबाजों में एक का ये हाल है तो बाकी खिलाड़ियों का क्या हाल होगा?

गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी की धार गायब

ठीक ऐसे ही न्यूजीलैंड के सामने गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी का अनुभव भी धूल फांकता दिखा. शाहीन जिन्हें नई गेंद से विकेट चटकाने वाला महारथी माना जाता है. जो पाकिस्तान के पेस अटैक के अगुआ थे. वो न्यूजीलैंड के आगे नौसिखिए से नजर आए. विकेट चटकाना तो दूर की बात उन्होंने जो 2 ओवर गेंदबाजी की उसमें 17 रन लुटा दिए. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत पिछले दिनों ट्रेन हाईजैक को लेकर चर्चा में था. लेकिन, 16 मार्च की बात करें तो बलूचिस्तान चर्चा में है अपने उन दो खिलाड़ियों-सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी – की वजह से जो अपने खराब खेल के चलते न्यूजीलैंड में पाकिस्तान के शर्मसार होने की वजह बने हैं.

- Advertisement -

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।