सोमवार, सितंबर 21 2026 | 01:42:04 AM

टीएमसी नेताओं पर लगा पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता संजय भौमिक की हत्या का आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

कोलकाता. बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थित स्थानीय क्लब के सदस्यों पर लगा है। वहीं, मृतक कार्यकर्ता का नाम संजय भौमिक बताया जा रहा है।

चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के परिवारवालों ने नवद्वीप थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं वारदात के बाद इलाके में तनाव है।

झगड़े के बाद हत्या

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात संजय का स्थानीय क्लब के सदस्यों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने संजय की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में संजय अपने घर लौट आया। आरोपी इसपर भी नहीं माने। वह रॉड और लाठियां लेकर संजय के घर पहुंचे और पीटने लगे। आरोपियों के डर से परिवारवाले संजय को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा सके। गुरुवार सुबह संजय को नवद्वीप स्टेट जनरल हास्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हो चुका हमला

संजय की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर पहले भी तृणमूल समर्थकों ने हमला किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि संजय भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। इसी वजह से टीएमसी समर्थित बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। हम लोगों ने पुलिस से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -

क्या बोली टीएमसी?

वहीं टीएमसी प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने इस घटना में पार्टी समर्थकों का हाथ होने से साफ इनकार किया है। बता दें कि हाल में राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव बिश्वास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।