शनिवार, सितंबर 19 2026 | 02:12:00 PM

कोर्ट ने अमृतपाल सिंह सहित 7 आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सात साथियों को पंजाब पुलिस ने अजनाला अदालत में पेश किया गया. इन सात आरोपियों पर अजनाला थाने में दर्ज 39 नंबर एफआईआर के तहत आरोप हैं. अदालत में पेशी के बाद पुलिस ने इन आरोपियों के 7 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिसमें उनके मोबाइल फोन की बरामदगी और हथियारों सहित अन्य जरूरी सामान के बारे में जानकारी हालिस की जाएगी. डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चार दिन की रिमांड मिली है. इन लोगों से पूछताछ की जाएगी। ये सब अमृतपाल के करीबी साथी हैं, जो थाने पर हमले में शामिल थे. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी.  इन सभी आरोपियों को अब 25 मार्च को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि पंजाब पुलिस अजनाला थाना हमला मामले में एक्शन की तैयारी में है. पुलिस अब वारिस पंजाब दे संगठन चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Ajnala Police Station Attack)  के साथियों पर शिकंजा और कसेगी. बताया गया था कि ये वही लोग हैं, जिनको पिछले साल NSA  के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था. अमृतपाल के जेल में बंद साथियों को NSA हटाकर पंजाब लाया जाएगा. इसी फैसले के तहत अब अमृतपाल के सात साथियों को असम से पंजाब लाया गया है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।