शनिवार, सितंबर 19 2026 | 02:19:18 AM

सौरभ भारद्वाज बने आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में अपने संगठन का विस्तार करने पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार सुबह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई, जिसमें कई राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। इसी बैठक में फैसला लेते हुए गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बना दिया गया है।

चार राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति

अरविंद केजरीवाल के घर पर सम्पन्न हुई पीएसी की बैठक में चार राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति हुई है। इसमें सबसे अहम है सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाना। जम्मू-कश्मीर से महराज मलिक प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं तो, पहले दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रहे गोपाल राय को  गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, वहीं सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह प्रभारी बनाया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।