शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 09:06:42 PM

बहराइच में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. बहराइच कोतवाली नानपारा अंतर्गत हांडा बसेरी के पास पुलिस और मोटरसाइकिल सवार गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मु0अ0स0 -455/2025 (धारा 325 बीएनएस, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 3/5(a)/8 गोवध निवारण अधिनियम) किसी न किसी जगह भागने की फिराक में हैं।

पुलिस जब सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने पहुंची, तो मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों गिर पड़े। इस दौरान वसीम पुत्र जहरुद्दीन (जमई पुरवा, थाना नानपारा) के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी खुदाबख्श पुत्र मसूद (खजुहा, थाना रामगांव) भी गिरफ्तार किया गया।तलाशी में वसीम के पास एक तमंचा 315 बोर और खोखा कारतूस, जबकि खुदाबख्श के पास एक मोटरसाइकिल और दो तमंचा 315 बोर बरामद हुए। घायल वसीम का इलाज सीएससी नानपारा में चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

SHABD, September 21, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।