रविवार, सितंबर 20 2026 | 11:33:11 PM

योगी आदित्यनाथ ने सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ, भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम प्रबुद्ध वर्ग के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और आगामी योजनाओं पर चर्चा करने का माध्यम बना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश में जीएसटी सुधारों के माध्यम से बाजार को मजबूती मिली है और जनता की क्रय शक्ति बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से लगातार आर्थिक सुधारों को लागू किया, जिससे भारत दुनिया में 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अमेरिका, चीन और भारत ही दुनिया की तीन प्रमुख आर्थिक शक्तियां होंगी और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की ताकत और उन्नति का प्रतीक है।

SHABD, September 21, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।