शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:04:55 AM

दिल्ली में भाजपा का मेयर बनना तय, आम आदमी पार्टी ने पीछे खीचे कदम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी नगर निगम (एमसीडी) वार्षिक मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर पद का उम्मीदवार चुना है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।

सचदेवा ने कहा कि सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं। वहीं, दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। सचदेवा ने विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस दिल्ली की जनता के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर है न कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर।’ आप की ओर से इस फैसले ने एमसीडी चुनाव की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि आप के पास वर्तमान में 142 वोटों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास 122 वोट हैं।

नामांकन दाखिल किया

सिविक सेंटर में एमसीडी के महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह व उपमहापौर के पद पर जय भगवान यादव ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया मौजूद रहे।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।