लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से उनके क्षेत्र की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुई तनातनी पर गहरी चिंता व्यक्त की। बातचीत और कूटनीति के महत्व पर जोर देते हुए श्री मोदी ने दोहराया कि दीर्घकालिक क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए तनाव कम करना जरूरी है।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:

‘‘ईरान के राष्ट्रपति @drpezeshkian से बात की। हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल ही में बढ़ती हुई तनातनी पर गहरी चिंता व्यक्त की। आगे बढ़ने के लिए तत्काल तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के लिए अपना आह्वान दोहराया और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की मांग की।’’

- Advertisement -

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।