लोड हो रहा है...

एशिया क्रिकेट कप के सुपर 4 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पीटा दिया. यह एशिया कप में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार है जब भारत ने पाकिस्तान को हराया है. रविवार को आए अभिषेक शर्मा के तूफान में पाकिस्तानी गेंदबाज उड़ गए. उन्होंने पहली ही गेंद से जो प्रहार करना शुरू किया, आउट होन से पहले वही करते रहे. अभिषेक ने 74 रनों की पारी खेली. अभिषेक की पारी के दम पर भारत ने 7 गेंद रहते ही 172 के लक्ष्य को हासिल किया.

लीग चरण में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने सुपर-4 के मैच में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-4 में भी हरा दिया. 172 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 हासिल कर लिया. भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और गिल ने शानदार और तेज शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े. गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला. वह 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली. अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया. सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे. पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए. फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए. सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था. यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया. पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए. 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए. नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली. भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिले थे.

- Advertisement -

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।