लोड हो रहा है...

फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा दिए जाने का इजरायल ने किया कड़ा विरोध

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया द्वारा फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा दिए जाने का इजरायल ने पुरजोर विरोध किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वो कभी भी फ़िलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं देंगे। नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के कदम को ‘आतंकवाद को पुरस्कार’ देने जैसा बताया है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से उन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद फ़िलिस्तीनी को राज्य को बनने से रोका है। ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को औपचारिक रूप से फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दी है। ये तीनों देश अमेरिका और इजरायल के सहयोगी हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से इस फैसले पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बावजूद फिलिस्तीन को मान्यता दी गई।

SHABD, September 22, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।