लोड हो रहा है...

पाकिस्‍तान की वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर हमला कर की महिलाओं और बच्‍चों सहित तीस लोगों की हत्या

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पेशावर. पाकिस्‍तान की वायु सेना ने खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में हवाई हमले किए है। इस हमले में महिलाओं और बच्‍चों सहित तीस लोग मारे गये हैं। पाकिस्‍तानी युद्धक विमान जे. एफ-17 ने आज रात लगभग दो बजे तिराह घाटी में स्थित मत्रे दारा गांव में आठ एल. एस-6 बम गिराए, इस कारण कई लोगों की मृत्‍यु हुई। घटनास्‍थल के झकझोर देने वाले वीडियो और तस्‍वीरों में बच्‍चों सहित कई शव दिख रहे हैं।

खबरें बताती हैं कि विनाशकारी दृश्‍यों में घरों और सड़कों पर शव बिखरे हुए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन आरोपों की जांच की मांग की है और नागरिकों की सुरक्षा तथा किसी भी उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय करने का आग्रह किया है। पाकिस्‍तानी सेना और सरकार इस घटना पर चुप हैं। आधिकारिक खामोशी अपने ही नागरिकों पर पाकिस्‍तान के सशस्‍त्र बलों की कार्रवाई के अनुरूप है। पाकिस्‍तानी सशस्‍त्र बलों ने खैबर पख्‍तूनख्‍वा या ब्‍लूचिस्‍तान में इसी तरह के कृत्‍य को इससे पहले भी अंजाम दिया है।

SHABD, September 22, 2025

 

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।